IQNA

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा अंजाम पाया;

विभिन्न देशों में शेख ज़कज़ाकी के साथ एकजुटता के लिऐ प्रदर्शन

16:04 - April 16, 2018
समाचार आईडी: 3472445
अंतर्राष्ट्रीय समूह- ब्रिटेन, पाकिस्तान, तुर्की और स्विटजरलैंड केजैसे विभिन्न देशों में नागरिकों और मानव अधिकार कार्यकर्ताओं ने नाइजीरिया में शिया इस्लामिक मूवमेंट के नेता शेख इब्राहिम ज़कज़ाकी के समर्थन में प्रदर्शन किया।


IQNA की रिपोर्ट अल-लू-लू समाचार साइट के अनुसार, ब्रिटेन, पाकिस्तान, तुर्की और स्विट्जरलैंड जैसे विभिन्न देशों में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इन प्रदर्शनों हिस्सा में जो लंदन इस्लामी मानवाधिकार समिति के समन्वय आयोजित हुआ,भाग लेकर, शेख ज़कज़ाकी शिया मौलवी और नाइजीरिया में शिया इस्लामिक मूवमेंट के नेता के निरंतर नजरबंदी की निंदा की।
प्रदर्शनकारियों ने लंदन में नाइजीरियाई उच्चायुक्त और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की इमारत के सामने जमा होकर शेख ज़ाकाकी की तत्काल रिहाई की मांग की।
यह याद दिलाया जाना चाहिए कि नाइजीरिया की सेना ने 2015 में इस देश के हुसैनिया जारिया पर हमला करके और जनवरी शेख़ इब्राहिम ज़कज़ाकी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था और शेख ज़कज़ाकी के बेटे सहित करीब 1,000 लोगों की हत्या कर दी थी।
शेख ज़ेकज़ाकी और उनकी पत्नी की क़ैद जारी है, जबकि नाइजीरियाई हाईकोर्ट ने 2016 दिसंबर में इस क़ैद को संविधान के विपरीत और अवैध वर्णित किया था
समाचार रिपोर्टों से पता चलता है कि शेख ज़कज़ाकी का स्वास्थ्य काफ़ी बिगड़ गया है इस तरह कि वह फ़लज(बेकार ) हो गऐ हैं और उनकी दृष्टि को क्रूर क़ैद के दौरान गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है।
3705927
captcha